साहिबगंज: सदर अस्पताल के वेयरहाउस सभागार में मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का हुआ आयोजन
सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल के वेयरहाउस सभागार में गुरुवार को मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां दूरदराज के इलाकों से आए हुए मरीजों की दिव्यांगता की जांच उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा की गई। आपको बता दें कि प्रत्येक महीने के पहले गुरुवार को मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।