गंधवानी: बाग में जनपद पंचायत की नवागत सीईओ अंकिता अलावा ने पदभार ग्रहण किया, योजनाओं का होगा क्रियान्वयन
Gandhwani, Dhar | Jul 26, 2025 बाग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मलखान सिंह कुशवाहा को उनके मूल विभाग जनजातीय विकास धार में भेजे जाने के बाद बाग जनपद सी ई ओ का प्रभार अंकिता अलावा को दिया गया है । आज शनिवार शाम 4 बजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बाग का पदभार ग्रहण किया गया।