गंधवानी: खडकी में "नवांकुर सखी कार्यक्रम में 113 ग्रामीण महिलाओं ने लिया बीज रोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प"
Gandhwani, Dhar | Jul 24, 2025 खड़की में दिनांक 24/7/2025 को हरियाली यात्रा के साथ निकली नवांकुर सखी,कलश यात्रा के साथ किया बीजारोपण मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था द्वारा चयनित आदर्श ग्राम खडकी में गुरुवार को शाम 5 बजे मां नर्मदादेवी स्वास्थ्य समिति गंधवानी द्वारा जन अभियान परिषद् के नवांकुर योजना अंतर्गत एक प्रेरणादायक और सामूहिक सहभागिता वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया।