गंधवानी: ग्राम कडदा में 380 सखियों को 3800 बीज रोपणी वितरित किए गए, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा शामिल हुए
Gandhwani, Dhar | Jul 25, 2025 नवांकुर संस्था गंधवानी एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा, मप्र जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम कडदा में शुक्रवार को शाम 4 बजे पर्यावरण संरक्षण हेतु नवांकुर सखी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सरदार मेड़ा,अध्यक्ष जिला पंचायत धार। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण चेतना,सामुदायिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा है