गुमला: चाकू की नोक पर चाची से दुष्कर्म मामले में 11 साल बाद कोर्ट का फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा
Gumla, Gumla | May 19, 2026 एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत में मंगलवार को पुग्गु निवासी किशोर लोहरा को रिश्ते में चाची के साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा व 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से पीपी अजय रजक ने पैरवी की। घटना वर्ष 2015 का है। जंगल में लकड़ी चुनने के दौरान आरोपित उसे अकेला पाकर जबरन चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया।