चूरू: बीकानेर रेंज में बड़ा फेरबदल, चूरू को मिले 9 नए सीआई, 6 का हुआ तबादला
Churu, Churu | Jul 9, 2026 बीकानेर। रेंज आईजी ओमप्रकाश ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इससे चूरू जिले के पुलिस तंत्र में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आदेश के अनुसार चूरू जिले को 9 नए सीआई मिले हैं, जबकि यहां लंबे समय से तैनात 6 सीआई का अन्य जिलों में स्थानांतरण हो गया।