जंदाहा: मड़ई गांव स्थित ससुराल से विवाहिता ने मोबाइल एवं लाखों के जेवरात लेकर हुई फरार,थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
महिसौर थाना क्षेत्र के मड़ई गांव से एक विवाहिता को अपने घर से मोबाइल एवं लाखों के जेवरात लेकर गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मड़ई निवासी ऋषि कुमार ने एक अज्ञात युवक के विरुद्ध महिसौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।