जंदाहा: बिलंदपुर धधुआ उर्फ शेरपुर कब्रिस्तान के पास बाइक सवार को पिस्तौल के बट से जख्मी कर लूटपाट
जंदाहा थाना के बिलंदपुर धधुआ उर्फ शेरपुर कब्रिस्तान के पास रास्ते में घेर कर पिस्तौल के बट से जख्मी कर एक व्यक्ति से नगदी एवं सोने की चैन लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर जख्मी जंदाहा थाना के बहसी सैदपुर निवासी अविनाश सिंह के पुत्र आयुष कुमार को इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है।