कोरबा: कुसमुंडा में सड़क निर्माण को लेकर बढ़े विवाद से परिवार दहशत में, बुलडोजर की धमकी
Korba, Korba | May 20, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में जीटीपी कंपनी द्वारा बनाई जा रही निजी बाईपास सड़क अब विवादों में घिर गई है। सड़क निर्माण की जद में आए कई परिवारों ने आरोप लगाया है कि कंपनी उन्हें बिना उचित मुआवजा और वैकल्पिक जमीन दिए घर खाली करने का दबाव बना रही है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें बुलडोजर चलाकर घर तोड़ने की धमकी दी जा रही है, जिससे इलाके में डर और तना