बिंदकी: बिंदकी फॉर्म गांव में DM और SP की उपस्थिति में बाढ़ आपदा प्रबंधन संबंधी व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
फतेहपुर जनपद के थाना औंग क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी फॉर्म गांव में गुरुवार को दिन में करीब 1:00 बजे संभावित बाढ़ परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की समीक्षा हेतु एक व्यापक माक ड्रिल का आयोजन जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया।