जोधपुर: भगत की कोठी थाना क्षेत्र में एक युवती के दिनदहादड़े अपहरण से क्षेत्र में फैली सनसनी, CCTV फुटेज आए सामने
भगत की कोठी थाना क्षेत्र में एक युवती के दिनदहाड़े अपहरण से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना मंगलवार शाम की है।अपहरण की इस घटना का पूराCCTVफुटेज भी सामने आया है।युवती ने पुलिस को बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ कार में सवार युवक उसके भाई व भाई के दोस्त हैं।जबकि गुड़ामालानी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है।पुलिस आज बुधवार को भी मामले का पता लगा रही है।