कोंडागांव: कोकोड़ी मार्ग में बालारी नाला के पास दो बाईकों की हुई आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, हादसे में 2 युवक घायल, एक की हालत नाजुक
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरा मार्ग स्थित बलारी नाला के पास आज रात दो बाईकों के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कोकोड़ी निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में केवल पटेल तथा सागर नेताम घायल हुए हैं। सागर नेताम की नाजुक हालत को देखते जिला अस्पताल से रेफर किया जा रहा है।