टेंट सिटी के गेट पर कांवरिया से मोबाइल झपटा, बाइक सवार बदमाश फरार
दुमका। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान हंसडीहा स्थित टेंट सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक कांवरिया से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए।
• टाटानगर से आए कांवरिया जत्थे में शामिल सूरज देव राम के साथ घटना हुई।
• सूरज देव राम गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
• टेंट सिटी के प्रवेश द्वार के पास बाइक सवार दो युवकों ने गले में फीते से लटके मोबाइल पर झपट्टा मारा।
• अचानक झपट्टा मारे जाने से कांवरिया असंतुलित होकर सड़क पर गिरते-गिरते बच गए।
• बदमाश मोबाइल लेकर तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए।
• पीड़ित के अनुसार बदमाश उनका रेडमी 3एक्स मोबाइल छीनकर ले गए।
• घटना की सूचना हंसडीहा थाना पुलिस को दी गई।
• पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है।
#दुमका #हंसडीहा #श्रावणीमेला #कांवरिया #मोबाइलझपटमारी #CrimeNews #DumkaNews #SanthalParganaKhabar