डुमरांव: शिकायत के बाद सफाखाना रोड निर्माण में आई तेजी, पुरानी पीसीसी सड़क हटाने का काम तेजी से जारी, होगी सहूलियत
Dumraon, Buxar | Jul 13, 2026 नगर के सफाखाना रोड में चल रहे सड़क व नाला निर्माण कार्य में अब तेजी देखने को मिल रही है। इस परियोजना को लेकर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पुरानी पीसीसी सड़क के ऊपर ही नई पीसीसी ढलाई की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए गए।