करछना: बस्तर हौजकटोरा गांव में दिवाली पर किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार
करछना थाना के बस्तर हौजकटोरा गांव में विवादित जमीन पर घर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीड़ित गांव निवासी उमेश पटेल का आरोप है कि गांव में उनकी पैतृक जमीन है। जिसको पड़ोस की रहने वाले राम सजीवन,राम कैलाश,चंद्रभान दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित ने जब उसका विरोध किया तो उक्त लो लड़ने झगड़ने पर आमादा है।