अनूपपुर: सेवा दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक लोगों की हुई जांच
अनूपपुर में सेवा दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शांति नगर सेवा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 70 से अधिक महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बीपी, शुगर और गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए। कार्यक्रम में रेड क्रॉस पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग