भीलवाड़ा: फैक्ट्री के जीएम की संदिग्ध मौत परिजनों और समाजजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र स्थित संगम इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में कार्यरत जनरल मैनेजर की सोमवार सुबह को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और समाज के लोग जिला अस्पताल की मोर्च्युरी के बाहर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।