Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
image
image
image
image
image

*"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत इंदौर में लगाए जाएंगे 21 लाख पौधे* --- *जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, वर्षा जल संचयन पर रहेगा विशेष फोकस* --- *मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न* इंदौर, 01 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत इस वर्ष वर्षा ऋतु में इंदौर जिले में 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के साथ-साथ जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को भी समान प्राथमिकता देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को एआईसीटीएसएल सभागृह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, एमआईसी सदस्य श्री राजेंद्र राठौर, श्री बबलू शर्मा, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक, एडिशनल कमिश्नर श्री शृंगार श्रीवास्तव, वन विभाग की सुश्री संगीता ठाकुर, पर्यावरणविद डॉ. शंकरलाल गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि पौधरोपण के लिए देवगुराड़िया, लिम्बोदी, कृषि कॉलेज परिसर, बीएसएफ परिसर, सुपर कॉरिडोर सहित विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त स्कूलों, महाविद्यालयों, मंदिरों, आश्रमों, सार्वजनिक संस्थानों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के तहत पौधारोपण कार्य गुरुवार से प्रारंभ होगा तथा बीएसएफ परिसर में सर्वाधिक पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है। बैठक को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों से अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किए। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण के साथ वर्षा जल संचयन को भी अपनाए, तो भविष्य में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में नई पहचान बनाई है, अब पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में भी इंदौर को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श बनाना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही हरित, समृद्ध एवं जल-सुरक्षित इंदौर का निर्माण संभव होगा। बैठक में दो वर्ष पूर्व रेवती रेंज में एक ही दिन में लगभग 12 लाख 41 हजार पौधे लगाए जाने की उपलब्धि का भी उल्लेख किया गया। पर्यावरणविद डॉ. शंकरलाल गर्ग ने जानकारी दी कि उन्होंने केसर पर्वत स्थित अपनी भूमि पर अब तक 50 हजार पौधे लगाए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल है। नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वर्षा जल संचयन करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों एवं संस्थानों में रूफटॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही शहर में बंद पड़े बोरवेलों को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की उपलब्धियों पर आधारित एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों को नगर निगम के करों में भी छूट प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग जल संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सकें। #EkPedMaaKeNaam #Plant4Mother #GreenIndore #JalGangaSamvardhan #WaterConservation #MissionLiFE CM Madhya Pradesh Kailash Vijayvargiya ----

132 views | Indore, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

MORE NEWS

#100करोड़रामनामजप
#नीमकरौरीधामइंदौर
आप सभी  मित्रगण, सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ लेवें ।
#ram #hanuman #sitaram ramram

#100करोड़रामनामजप #नीमकरौरीधामइंदौर आप सभी मित्रगण, सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ लेवें । #ram #hanuman #sitaram ramram

Indore, Indore | Jul 2, 2026

थार से हो रही थी एमडी ड्रग्स की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने चार तस्करों को दबोचा
#Indore #CrimeBranch #MDDrugs #DrugBust #NDPSAct

#इंदौर #क्राइमब्रांच #एमडीड्रग्स #नशातस्करी #एनडीपीएस

एमडी ड्रग्स

क्राइम ब्रांच इंदौर

थार से तस्करी

ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट

MD Drugs

Indore Crime Branch

Drug Trafficking

Mahindra Thar

NDPS Act

थार से हो रही थी एमडी ड्रग्स की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने चार तस्करों को दबोचा #Indore #CrimeBranch #MDDrugs #DrugBust #NDPSAct #इंदौर #क्राइमब्रांच #एमडीड्रग्स #नशातस्करी #एनडीपीएस एमडी ड्रग्स क्राइम ब्रांच इंदौर थार से तस्करी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट MD Drugs Indore Crime Branch Drug Trafficking Mahindra Thar NDPS Act

Indore, Indore | Jul 2, 2026

इंदौर को पौधारोपण में भी बनाएंगे नंबर-1, 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
#Indore #TreePlantation #EkPedMaaKeNaam #KailashVijayvargiya #GreenIndore

#इंदौर #एकपेड़माँकेनाम #पौधारोपण #कैलाशविजयवर्गीय #जलसंरक्षण

एक पेड़ माँ के नाम

21 लाख पौधारोपण

इंदौर ग्रीन अभियान

देवगुराड़िया टेकरी

जल संरक्षण अभियान

Ek Ped Maa Ke Naam

Tree Plantation Drive

Green Indore

Devguradia Hill

Water Conservation Campaign

इंदौर को पौधारोपण में भी बनाएंगे नंबर-1, 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य #Indore #TreePlantation #EkPedMaaKeNaam #KailashVijayvargiya #GreenIndore #इंदौर #एकपेड़माँकेनाम #पौधारोपण #कैलाशविजयवर्गीय #जलसंरक्षण एक पेड़ माँ के नाम 21 लाख पौधारोपण इंदौर ग्रीन अभियान देवगुराड़िया टेकरी जल संरक्षण अभियान Ek Ped Maa Ke Naam Tree Plantation Drive Green Indore Devguradia Hill Water Conservation Campaign

Indore, Indore | Jul 2, 2026