कतरीसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को स्थानीय बाजार से दस लिटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।