कतरीसराय: कतरीसराय के कतरपुर गांव में युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
कतरीसराय के कतरपुर गांव में शनिवार की देर रात एक दुखद घटना सामने आई। कतरपुर निवासी स्वर्गीय बृजनंदन राम के 38 वर्षीय पुत्र सोनी राम ने घर के एक कमरे में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना से पूर्व वह रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में गया था।