कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड में बीआरसी स्तर पर टीएलएम मेला आयोजित, उत्कृष्ट विद्यालयों को मिला सम्मान
कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में पूर्व में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित किया गया था, जिसमें प्रथम से दसवें स्थान तक चयनित प्रतिभागियों के लिए बीआरसी स्तर पर टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। यह मेला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अब्दुल मन्नान के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व बीआरपी अजय प्रसाद ने किया