नगरी: कुकरेल में भाजपाइयों ने इंडिया गठबंधन का जलाया पुतला, जमकर नारेबाजी की
Nagri, Dhamtari | Apr 28, 2026 भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को INDI गठबंधन द्वारा लोकसभा में गिराया गया। जिससे विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। कहा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिसको लेकर भाजपाइयों ने विपक्षी इंडिया गठबंधन का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।