पीपलखूंट: सुहागपुरा में एराव नदी से बस स्टैंड तक आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, धूल और बदहाल सड़क की समस्या से मिलेगी राहत
सुहागपुरा कस्बे में वर्षों से खराब सड़क और उड़ती धूल से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एराव नदी से बस स्टैंड तक आरसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण के तहत सड़क की खुदाई का काम तेज़ी से चल रहा है। यह मार्ग वीरपुर रोड का प्रमुख हिस्सा है, जहां लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण राहगीरों, वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशान