जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई ने मंडलेश्वर स्कूल कैंपस स्थित आधार केंद्र पर पहुंचकर नालसा की 'साथी योजना' की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गरीब और बेसहारा बच्चों के आधार कार्ड निशुल्क बनवाने का कार्य जिलेभर में जारी है।