गोरगामा पंचायत में कृषि इनपुट अनुदान राशि में धांधली का आरोप, जांच की मांग!
मटिहानी (बेगूसराय): मटिहानी प्रखंड की गोरगामा पंचायत में कृषि इनपुट अनुदान की राशि में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे लेकर फर्जी किसानों के नाम पर राशि जारी कराई गई, वहीं पति-पत्नी दोनों के खातों में भी अनुदान की राशि आने का दावा किया जा रहा है।
मामले को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। अब देखना है कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और किसानों को न्याय मिल पाता है या नहीं।
❓ सबसे बड़ा सवाल: क्या कृषि इनपुट अनुदान की राशि वास्तविक जरूरतमंद किसानों तक पहुंची या इसमें कहीं गड़बड़ी हुई है?
💬 आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या साक्ष्य है, तो जिम्मेदारी के साथ साझा करें।
📢 सूचना, समाचार, समस्या या विज्ञापन के लिए संपर्क करें: मो. 9955598689
#मटिहानी #गोरगामा #बेगूसराय #कृषि_इनपुट_अनुदान #किसान #जांच_की_मांग #NewsOfBegusarai