नर्मदापुरम: नर्मदापुरम नगरपालिका में जनगणना प्रशिक्षण का ज़िला प्रभारी ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
शुक्रवार को करीब 1 बजे जनगणना कार्य के प्रथम दिवस पर नगरपालिका में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला प्रभारी आयुषी यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित सुपरवाइजरों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।