कोंच: पलांकी गांव में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती
Konch, Gaya | Apr 15, 2026 ग्राम पंचायत आंती के पलांकी गांव में देर रात भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद किशोर राम ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा केक काटकर उनका जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।