मधुपुर: मधुपुर एसडीपीओ कार्यालय में अपराध नियंत्रण को लेकर हुई बैठक, लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश
मधुपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें हाल के अपराधों और लंबित मामलों की समीक्षा कर गश्ती बढ़ाने और मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके।