होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम भाजपा जिलाध्यक्ष ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी
नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला का सड़क दुर्घटना में घायल को जिला अस्पताल पहुंचने का मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की बताई जा रही है जब भाजपा जिला अध्यक्ष सिवनी मालवा से नर्मदापुरम की ओर आ रही थी इसी दौरान ग्राम सोमलवाड़ा के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर तड़प रहा था.