रामपुर: पनबड़िया चौराहे पर सब्जी खरीदने गए युवक को मामूली बात पर दूसरे युवक ने पीटकर किया घायल
Rampur, Rampur | Feb 13, 2025 पनबड़िया चौराहे पर सब्जी खरीदने गए युवक को एक दूसरे युवक ने पीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक को पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जहां पर घायल युवक का उपचार चल रहा है। घटना गुरुवार की शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। मेडिकल उपचार के दौरान घायल ने बताया कि मामूली सी बात को लेकर मुझे एक युवक ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।