रामपुर: गुरुवार को जवालानगर में सटरिंग गिरने से 20 वर्षीय युवक की हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Feb 13, 2025 गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम मतवाली निवासी 20 वर्षिय ओमकार मजदूरी का कार्य करते थे। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वाला नगर में निर्माण कार्य चल रहा था। बताया गया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे के आसपास सटरिंग गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार पर कई आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में लगी।