उचकागांव: पाखोपाली में कलयुगी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
उचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में एक कलयुगी बेटा ने अपने ही मां को घर में बंद कर सर पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरीके से घायल कर दिया। इसके पूर्व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कई बार मारपीट कर चुका है। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।