उचकागांव: शादी की नीयत से युवती का अपहरण, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के बलभद्र पट्टी गांव से शादी की नीयत से 25 वर्षीय युवती का एक युवक ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया। घटना 29 जनवरी की मध्य रात्रि की है, जब घर के सभी सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो मामले में युवती की मां नूरजहां खातून के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।