उचकागांव: सांखे बाजार से 13 जनवरी को लापता छात्र यूपी के सीतापुर से बरामद, पुलिस और परिजनों ने ली राहत की सांस
उचकागांव थाना क्षेत्र की सांखे बाजार से 13 जनवरी के दिन गुम हुए किशोर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस व स्वजन ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के सांखे बाजार निवासी धर्मेंद्र पासी का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार 13 जनवरी 2026 के दिन विद्यालय से घर आने के बाद लापता हो गया था।