उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव की बेटी को ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव निवासी बाबूलाल राम की बेटी सारिका राज की शादी 11 मार्च 2022 को सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी।