गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़ऊ पिपरिया गांव में किसान द्वारा काट के रखी गई फसल को अज्ञात लोगों ने जलाया
जिले के भड़ऊ पिपरिया गांव में किसान द्वारा काटकर रखी गई चने की उपज को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। आगजनी में लगभग 5 बीघा में हुई चने की पैदावार जलकर राख हो गई है। बता दें कि कैंट थाना क्षेत्र के भड़ऊ पिपरिया निवासी कृषक विनोद अहिरवार ने अपने खेत में चने की फसल बोई थी और पैदावार अच्छी थी। पीडि़त किसान ने आगजनी की शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई है।