गुना नगर: गुना में चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित; गुना कलेक्टर
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने एक शिक्षक को निलंबित किया है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना बृजेंद्र शर्मा को लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान दलों के प्रशिक्षण पीजी कॉलेज में 6 अप्रैल को कर्मचारियों के हस्ताक्षर हेतु नियुक्त कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारियों से गाली गलौज, अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कार्यवाही की गई है।