गुना नगर: टोलनाके से आगे गुना वायपास पर फोर व्हीलर टवेरा और ट्रक की आपस में भिड़ंत, 5 घायल
गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र में फोर व्हीलर और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। शिवपुरी से केटरिंग का कार्य कर टवेरा गाड़ी में सवार कई लोग इंदौर की ओर जा रहे थे। गुना टोल नाके से आगे वायपास पर सामने से आ रहे ट्रक में और टवेरा गाड़ी में आपस में भिड़ंत हो गई