गुना नगर: मणिधारी गार्डन के पास ट्रैक्टर और यात्री बस की हुई टक्कर, बीच में चपेट में आया बाइक चालक हुआ घायल
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के एबी रोड पर मणिधारी गार्डन के पास ट्रैक्टर और यात्री बस की टक्कर हो गई। दोनों की टक्कर के बीच चपेट में आया एक बाइक चालक घायल हो गया। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, बस शिवपुरी ग्वालियर की तरफ से आ रही थी। ट्रैक्टर जा रहा था। आमने-सामने टक्कर हुई है। घायल बाइक चालक को अस्पताल भेजा है। जांच जारी है।