गुना नगर: बूढ़े बालाजी क्षेत्र में 3 महीने से बंद पड़े एक कमरे में लगी आग, 50 से 60 हजार रुपए का हुआ नुकसान
गुना के बूढ़े बालाजी क्षेत्र के पुरानी छावनी में 3 महीने से बंद पड़े कमरे में आग लग गई। फरियादी महिला पूजा राजपूत ने बताया। वह इस कमरे में किराए से रहती थी। 3 महीने से मां के साथ रह रही है। सभी स्विच बंद थे। शॉर्ट सर्किट या अन्य वजह से आग नही लगी। मौके की स्थिति देखकर आग लगाने की आशंका पूजा राजपूत ने जाहिर की है। 50 से 60 हजार रुपए का नुकसान बताया गया है।