फुलवारी: अनिसाबाद गोलंबर पर पुलिसकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़, दी गालियां
Phulwari, Patna | Oct 19, 2024 अनिसाबाद गोलंबर पर एक पुलिसकर्मी की दादागिरी देखने को मिली।पुलिसकर्मी ने एक युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद उस युवक का कॉलर पकड़ कर उसे गंदी-गंदी गालियां भी दी।शनिवार दोपहर करीब 12:00 की यह वारदात बताई जा रही है।घटना के बाद जब इस मामले में गर्दनीबाग थाना प्रभारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने थप्पड़ मारने और गाली गलौज के मामले को सिरे से खारिज कर दिया।