बहेरी: 1976 में खेत से मिली 12वीं-13वीं सदी की मूर्ति से बना मनोकामना मंदिर
दरभंगा के बहेड़ी बाजार में 1976 में खेत से मिली प्राचीन मूर्ति के बाद बने मनोकामना मंदिर में वर्ष में चार नवरात्र मनाए जाते हैं। 1983 में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई और आज यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। पूरे साल रोजाना दुर्गा पाठ चलता है।