शाहजहाँपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और मानदेय भुगतान के बीच आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का समाधान अनिवार्य है।