बांगरमऊ: बांगरमऊ में 'जालंधर वध' रासलीला का मंचन, कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक हुए भावविभोर, तालियां गूंजी
उन्नाव के बांगरमऊ तहसील के ग्राम चहलहा स्थित मां मलहटी देवी मंदिर परिसर में ‘जालंधर वध’ की भव्य रासलीला का मंचन हुआ। श्रीधाम मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। आचार्य राम सहारे शास्त्री के भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कथा में नारद द्वारा इंद्र को उकसाना, जालंधर का जन्म, उसका अहंकार और अंत में भगवान