गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में दूल्हे के अपहरण कांड में प्रेम प्रसंग का एंगल आया सामने, आरोपियों की तलाश तेज
गोविंदगढ़ कस्बे में रेलवे फाटक के पास दूल्हे के अपहरण का सनसनीखेज मामला अब धीरे-धीरे साफ होता नजर आ रहा है। एफआईआर में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे कथित तौर पर दुल्हन के प्रेमी का हाथ था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शनिवार को दोपहर एक बजे रामबास निवासी पीड़ित दूल्हे महेश यादव ने रिपोर्ट में बताया है।