लखीसराय: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान,तेतराहट थाना क्षेत्र का मामला।
लखीसराय। तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना मुर्गी फार्म के समीप सोमवार को ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अपने वाहन से सोमवार की पूर्वाह्न 11:20 पर सदर अस्पताल लाया गया।