रॉबर्ट्सगंज: सपा जिला कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रिय, जनकल्याणकारी और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं।