हरदोई: खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट से डीएम एवं सीडीओ ने किया, वाहन को दिखाई हरी झंडी
Hardoi, Hardoi | Jul 23, 2025 यह अभियान 23 जुलाई से 5 सितम्बर तक 45 दिन चलेगा। अभियान के अन्तर्गत गठित टीमों द्वारा जनपद में 8 लाख 50 हजार पशुओं में खुरपका मुँहपका रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण पशुपालक के यहां पर जाकर निःशुल्क किया जायेगा। जनपद में खुरपका मुँहपका टीकाकरण हेतु 29 टीमों का गठन किया गया है, जो रोस्टर के अनुसार ग्राम में पहुँचकर पशुओं में टीकाकरण कार्य करेगी।