कौंच: रामगंज बाजार कोंच में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Konch, Jalaun | Apr 22, 2026 कोंच क्षेत्र के रामगंज बाजार में महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जेल भेज दिया, आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद कर ली गई, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेरा निवासी ज्योति अपने पति हरनाम के साथ सोमवार को खरीदारी करने रामगंज बाजार आई थी, तभी चोरी की घटना हुई थी।