बागपत: गांगनौली कट को लेकर जिला भाकियू कार्यालय बागपत पर हुई बैठक, NHAI बागपत कार्यालय पर धरने का किया ऐलान
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026 शनिवार की दोपहर करीब दो बजे गांगनौली कट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक जिला भाकियू कार्यालय बागपत पर आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने गंगनौली कट के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तय की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांगनौली कट की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बागपत कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा।